Home उत्तर प्रदेश यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में अगले 48 घंटे में विदा होगा मानसून

यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में अगले 48 घंटे में विदा होगा मानसून

0
49

नई दिल्लीः देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश की गतिविधियां थम गई हैं, हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर अभी भी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ जगहों पर भारी बारिश और केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूरे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस मानसून सीज़न (जून-सितंबर) में भारत में लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का 87.4 प्रतिशत बारिश हुई। IMD ने बताया कि मानसून सीज़न के दौरान सामान्य बारिश 868.6 mm होती है, लेकिन इस साल भारत में 759.4 mm बारिश हुई। विभाग ने यह भी कहा कि इस मानसून सीज़न में देश में हुई बारिश 2001 के बाद से चौथी सबसे कम बारिश थी। फिलहाल, 1 जून से 30 सितंबर के बीच देश में बारिश की लगभग 13 प्रतिशत कमी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 2-7 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। 2-3 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और बंगाल में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, करेगी बेहतर प्रदर्शन- मायावती

2-3 अक्टूबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

वहीं, केरल के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे हफ़्तों से बढ़ रहे तापमान से राहत मिली, जबकि IMD ने तीन ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने पथानामथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने छह ज़िलों में येलो अलर्ट भी जारी किया।

दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C से 35°C और 21°C से 23°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। दिन में 20 किमी की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here