Home उत्तर प्रदेश डेंगू का यह भयानक रूप आपकी ब्रेन के लिए बन सकता है...

डेंगू का यह भयानक रूप आपकी ब्रेन के लिए बन सकता है खतरा

0
200

बरसात के बाद डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन, अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि आपको परेशान कर देगा। दरअसल, अब डेंगू का सबसे दुर्लभ और खतरनाक रूप सामने आया है जो कि हजारों में से किसी एक व्यक्ति में ही देखा जाता है।

इसमें डेंगू का वायरस ब्रेन तक पहुंच जाता है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़े इनके लक्षण नजर आते हैं। दरअसल, इस बीमारी का नाम डेंगू इंसेफेलाइटिस है। हैदराबाद में इसके दो मामले सामने आए हैं जिसमें एक अस्पताल की जूनियर डॉक्टर में इसके लक्षण मिले हैं। तो, दूसरा मामला 16 साल की लड़की है जो कि वेंटीलेटर पर है और उसका इलाज चल रहा है। आइए, विस्तार से जानते हैं क्या है यह बीमारी-

क्या है डेंगू इंसेफेलाइटिस –
डेंगू इंसेफेलाइटिस, एक डेंगू शॉक सिंड्रोम है। यानी कि इसे ऐसे समझें कि अब तक लोगों में डेंगू के ब्रेन से जुड़े लक्षण नजर नहीं आए थे, पर इस बीमारी में यही हुआ है। लोगों में डेंगू की वजह से न्यूरोलॉजिकल लक्षण नजर आए जैसे कि इंसेफेलाइटिस में होता है। डेंगू एन्सेफलाइटिस एक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी में कई न्यूरोलॉजिकल लक्षण नजर आते हैं जैसे कि

यह भी पढ़ें -  Hathras News: मतदान में हो कोई गड़बड़ी, तो इन हेल्पलाइन पर की जा सकती है शिकायत

– शॉक सिंड्रोम जिसमें व्यक्ति को झटके आते हैं।
– दूसरा नर्वस सिस्टम डैमेज हो जाता है।
– व्यक्ति कई बार कोमा में चला जाता है।
– व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति प्रभावित हो जाती है।
– अंत में व्यक्ति मस्तिष्क से जुड़े कई लक्षणों का शिकार हो जाता है।

डेंगू इंसेफेलाइटिस का कोविड कनेक्शन क्या है –
डेंगू इंसेफेलाइटिस को कुछ एक्सपर्ट कोविड से भी जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, मामला ये है कि कोरोना के बाद शरीर में कई बदलाव आए हैं। इससे हमारी इम्यूनिटी प्रभावित हुई है और इससे हमारे जीन भी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में डेंगू के रूप में भी बदलाव आया है जिससे इस बीमारी को जोड़कर देखा जा रहा है।

हांलाकि, इस बीमारी को लेकर बचाव और लक्षण से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं है ताकि, इस बीमारी के कारणों और इलाज पर बात की जा सके। पर इतना जरूर है डेंगू से बचें, इससे बचाव के प्रावधानों को पूरी तरह से फॉलो करें और इस बीमारी से बचें।

(यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here