Home अपराध करोड़ों के फर्जीवाड़े में टाइम सिटी ग्रुप के डायरेक्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं...

करोड़ों के फर्जीवाड़े में टाइम सिटी ग्रुप के डायरेक्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले

0
170

लखनऊ। टाइम सिटी मल्टी एस्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के डायरेक्टर को गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीन दिलाने और निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी की थी। जालसाज के खिलाफ गुडंबा में दो, बाराबंकी में नौ और गोरखपुर में एक मामला दर्ज है।

इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी संतोष सिंह अंबेडकर नगर के जैतपुर है। पुलिस ने आरोपी को बेहटा फ्लाईओवर के पास से पकड़ा। आरोपी ने टाइम सिटी मल्टी एस्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी कंपनी खोलकर प्लाट दिलाने, एफडी, आरडी और अन्य तरह के निवेश में रुपये दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी की।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, कई इलाकों में बिजली ठप

19 नवंबर 2023 को महाराजगंज निवासी गंगा सागर यादव ने संतोष समेत 17 लोगों के खिलाफ जाली दस्तावेज के आधार पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। संतोष के साथी पंकज कुमार पाठक को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here