Home अपराध फ्रिज लदा ट्रक लापता, लहूलुहान मिला चालक, जांच में जुटी पुलिस

फ्रिज लदा ट्रक लापता, लहूलुहान मिला चालक, जांच में जुटी पुलिस

0
111

उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव से फ्रिज लोड कर कानपुर के लिए निकला ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ट्रक चालक चमरौली गांव के पास लहूलुहान हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी नवाबगंज भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कानपुर निवासी ट्रक मालिक राजेश गुप्ता के मुताबिक चालक नीरज सोमवार रात करीब 10 बजे आशाखेड़ा स्थित गोदाम से फ्रिज लादकर निकला था। जीपीएस के अनुसार ट्रक रात 11 बजे बन्थर पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद उसकी लोकेशन वापस लखनऊ की ओर जाती दिखाई दी। तलाश के दौरान टोल प्लाजा के पास ढाबे के सामने ट्रक की सीट खून से लथपथ मिली, जबकि ट्रक और माल गायब था। बाद में चालक चमरौली के पास घायल मिला। पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here