Home अपराध विवादित पोस्टर मामले में सपा का प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

विवादित पोस्टर मामले में सपा का प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

0
140

उन्नाव मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले को लेकर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद अन्नू टंडन और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंचल वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपाइयों ने आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर विवादित पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें -  लिव-इन में थीं मुंबई की लड़कियां, लेकिन लड़के पर लगा 'रेप' का आरोप... उसने उठाया अगला कदम

नेताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक माहौल को प्रभावित करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई न होने पर पार्टी आगे भी आंदोलन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here