Home Trending भूकंप की दहशत के मध्य सुनामी की चेतावनी ने मचाई खलभली, आज...

भूकंप की दहशत के मध्य सुनामी की चेतावनी ने मचाई खलभली, आज 6.6 तीव्रता का आया भूकंप

0
92

जापान में लगभग रोजाना भूकंप आते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप जापान के इलाके में ही आते हैं। इसी बीच जापान ने बाहरी द्वीपों के निकट भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। भूकंप से दहशत में आकर यह चेतावनी जारी की गई है। क्योंकि सुनामी से कई बार जापान को काफी तबाही का सामना करना पड़ा है। ताजा भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई जा रही है। इसके बाद जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है। भूंकप जापानी समय के मुताबिक 5 अक्टूबर की सुबह 11 बजे आया।

जानकारी के अनुसार जापान ने अपने बाहरी द्वीपों के पास भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने सुनामी के कारण समुद्र में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है। ‘एनएचके टीवी’ के अनुसार, परामर्श में इजू श्रृंखला के द्वीपों पर लोगों को तटों और समुद्र के मुहाने से दूर रहने के लिए कहा गया है। यह श्रृंखला मुख्य जापानी द्वीप होन्शू के मध्य से दक्षिण तक फैली हुई है। सुनामी की चेतावनी के बीच एहतियात के तौर पर तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -  कुछ देर के लिए खुलने के बाद पत्थरबाजी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे एक बार फिर बंद हो गया

जापान भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक है। 2011 में भीषण भूकंप के कारण आई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी इससे प्रभावित हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here