Home अपराध अमेठी में महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार

अमेठी में महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार

0
69

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 24-वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार शाम को उस वक्त घटी, जब महिला खेत में गई थी।

पुलिस ने बताया, ”जब महिला खेत में गई तो उसी गांव के रहने वाले दो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वे (आरोपी) फरार हो गए।”

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ”आरोपियों में से एक महिला को पहले से जानता था और उससे बात किया करता था।” पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह गौरीगंज पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने न केवल महिला के साथ मारपीट की, बल्कि मौके से फरार होने से पहले उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें -  पूरी तरह से डिजिटल और कागज रहित समाधान शुरू करने वाला देश भर का पहला मेडिकल कॉलेज अस्पताल

गौरीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्रा ने कहा कि शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here