Home उत्तर प्रदेश Umesh Pal Murder: उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की मिर्जापुर...

Umesh Pal Murder: उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की मिर्जापुर और भदोही में तलाश, पुलिस ने चलाया अभियान

0
132

[ad_1]

वाहन जांच करती पुलिस

वाहन जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटरों की तलाश मिर्जापुर और भदोही में भी हो रही है। जिले की पुलिस जांच अभियान चला रही है। बार्डर पर चौकसी के साथ ही जिले भर के होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन की जांच की जा रही है।

उमेश पाल और उनके गनर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के साथ बम फेंक कर हत्या किए जाने के मामले में एसटीएफ प्रयागराज, लखनऊ की स्पेशल यूनिट समेत क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगी हैं। ये टीमें प्रयागराज के आसपास के जिले में शूटरों की तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  इलाहाबाद हाईकोर्ट : आजम खां के मुकदमों की सुनवाई ट्रांसफर करने की याचिका पर 14 फरवरी को होगी सुनवाई

मिर्जापुर जिला बदमाशों और शूटरों के छिपने के लिहाज से महफूज रहा है। पहले भी यहां कई बदमाश और शूटरों ने शरण ली थी। हाल ही में बिहार के एक नामी बदमाश की तलाश में लखनऊ एसटीएफ आई थी। वह विंध्याचल के पहाड़ियों पर स्थित एक आश्रम में कुछ दिन था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here