Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: आजाद क्लब ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Unnao News: आजाद क्लब ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

0
94

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Tue, 18 Apr 2023 12:46 AM IST

उन्नाव। लहरी क्लब मैदान में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजाद क्लब ने जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक दिवसीय डे नाईट प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में फतेहपुर चौरासी, मऊ, आसीवन, गौरैया, आजाद क्लब, आशा हॉस्पिटल, आसीवन बी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व आजाद क्लब बी आदि टीम के खिलाडिय़ों ने जोरदार प्रदर्शन किया। देररात खेले गए फाइनल मैच में आजाद क्लब विजयी रहा। आशा हॉस्पिटल की ओर से विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार और टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया। आजाद क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह व मंत्री श्यामलाल चौधरी ने टीमों का आभार व्यक्त किया। संवाद

यह भी पढ़ें -  बैंक लोन न चुका पाने के कारण युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here