Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: डंपर की टक्कर से कार सवार दो लोग घायल

Unnao News: डंपर की टक्कर से कार सवार दो लोग घायल

0
62

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज कस्बे में डंपर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में दो लोग घायल हो गए। एबुलेंस से दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चौकी नवाबगंज के पास रविवार रात एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कानपुर के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी तरुण कुमार और उनकी रिश्तेदार आजादनगर मोहल्ला निवासी लक्ष्मी को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। बाद में परिजन कानपुर लेकर चले गए। रात में पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नवाबगंज। दुष्कर्म और पॉक्सो में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी पिता ने 10 मई को छोटी पड़रिया निवासी अंकुर यादव पर बेटी को भगाने की घटना में दुष्कर्म और पॉक्सो की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (संवाद)

यह भी पढ़ें -  उन्नावः श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, महिला की मौत, 23 घायल

वारंटी गिरफ्तार

सफीपुर। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव जखैला निवासी मजीद पर गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज थी। वह फरार चल रहा था। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसे जखैला गांव स्थित नहर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। (संवाद)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here