Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: नाबालिग का जबरन निकाह कराने का मामला, महिला समेत तीन...

Unnao News: नाबालिग का जबरन निकाह कराने का मामला, महिला समेत तीन गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

0
60

[ad_1]

ख़बर सुनें

कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के आजाद नगर नई बस्ती में एक नाबालिग लड़की का जबरन युवक से निकाह कराने में गंगाघाट पुलिस ने पिता की तहरीर पर महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मोहल्ला आजाद नगर निवासी महिला लालबानो अपने मोहल्ले की ही 15 वर्षीय शकुंतला की मंगलवार रात फि रोजाबाद जिले के अमली गांव निवासी फूलन सिंह से जबरन निकाह करवा रही थी। लालबानो ने पुलिस को बताया कि वह निकाह कराने के लिए जामा मस्जिद से शमीम अहमद निवासी जामा मस्जिद राजधानी मार्ग नाम के युवक को साथ लाई थी।

कोतवाली प्रभारी गंगाघाट राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात एक विशेष समुदाय के साथ युवक का निकाह शंकुतला से कराए जाने पर हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस देर रात शमीम, लालबानो और फू लन सिंह को पकड़ लाई। बुधवार को तीनों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

यहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है। जबकि शकुंतला को पुलिस अभिरक्षा में नारी निकेतन भेजा गया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों की कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक बस्ती निवासी एक पिता धन के लालच में अपनी 15 वर्षीय बेटी का दूसरे समुदाय के युवक से निकाह कराने का राजी हो गया।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: नगर पालिका में हुई जांच में कई कार्यों में मिला गोलमाल

मंगलवार की रात निकाह होने की भनक लगने पर हिंदू संगठनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस निकाह करा रहे मौलवी समेत छह लोगों को कोतवाली ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं विहिप के कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच कर मामले का विरोध करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। घटना से नाराज बस्ती के लोगों ने हंगामा किया था।

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के आजाद नगर नई बस्ती में एक नाबालिग लड़की का जबरन युवक से निकाह कराने में गंगाघाट पुलिस ने पिता की तहरीर पर महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मोहल्ला आजाद नगर निवासी महिला लालबानो अपने मोहल्ले की ही 15 वर्षीय शकुंतला की मंगलवार रात फि रोजाबाद जिले के अमली गांव निवासी फूलन सिंह से जबरन निकाह करवा रही थी। लालबानो ने पुलिस को बताया कि वह निकाह कराने के लिए जामा मस्जिद से शमीम अहमद निवासी जामा मस्जिद राजधानी मार्ग नाम के युवक को साथ लाई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here