Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: पुलिस ने सीज की पूर्व प्रधान के पति की बोलेरो

Unnao News: पुलिस ने सीज की पूर्व प्रधान के पति की बोलेरो

0
71

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sun, 26 Feb 2023 12:43 AM IST

हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव में दो दिन पहले श्रमिक की बाइक में बोलेरो से टक्कर मारने की घटना में पुलिस ने पूर्व प्रधान के पति की बोलेरो सीज कर दी है। दो लोगों पर रिपोर्ट पहले से दर्ज है।

बीबीपुर गांव निवासी कैलाश 23 फरवरी को देर शाम लखनऊ से मजदूरी कर लौट रहा था। गांव के ही पूर्व प्रधान के पति होरीलाल व उनके भाई रजनीश उर्फ बल्लू ने पुरानी रंजिश में गांव में बोलेरो से बाइक में टक्कर मार दी थी। उसके पैर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद रजनीश बोलेरो लेकर भाग गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान के पति होरीलाल और उनके भाई रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने बोलेरो सीज कर दी है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि कैलाश की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: एसपी की फटकार पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here