Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: शव ले जाने के लिए मायके व ससुरालियों ने किया...

Unnao News: शव ले जाने के लिए मायके व ससुरालियों ने किया हंगामा

0
66

[ad_1]

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरोसी गांव में बुधवार को फंदे से लटकी मिली महिला के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। बवाल की आशंका में दो चौकी इंचार्ज व महिला पुलिस कर्मियों को बुला लिया गया। बाद में ससुराल के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। मायकेवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

सिंगरोसी गांव निवासी अमर कुमार की पत्नी राजकुमारी (30) का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालातों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना की सूचना पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बनिगांव निवासी मायके पक्ष के लोग पहुंचे थे और ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

यह भी पढ़ें -  Unnao : आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 15 लाख की लूट, चलती कार से फेंकने का भी आरोप

पोस्टमार्टम के बाद सुबह करीब 11 बजे शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के परिजन फिर आपस में भिड़ गए। हंगामें की सूचना पर अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रवीन पुंज, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज जयप्रकाश यादव सहित महिला फोर्स पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। दोनों पक्षों से वार्ता की। बाद में दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने ससुरालियों को ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। तब जाकर दोपहर करीब दो बजे शव वहां से उठाया गया।

कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी थी। उसमें हैंगिंग आने के बाद दूसरी कोई तहरीर अभी नहीं दी है।

मृतका राजकुमारी के पिता बनिगांव निवासी रामगुलाम कैंसर से पीड़ित हैं। वहीं सज्जन पथरी की बीमारी से पीड़ित है। दोनों का लखनऊ में भर्ती कर इलाज चल रहा है। बेटी मौत से दोनों बेहाल हैं। लेकिन बीमारी के चलते दोनों ही उसके अंतिम दर्शन नहीं कर सके। वहीं परिजनों ने पति पर जबरन फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here