Home अपराध Unnao : हाईवे पर दो डंपरों की टक्कर, चालक घायल

Unnao : हाईवे पर दो डंपरों की टक्कर, चालक घायल

0
45

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात नवाबगंज क्षेत्र के नहर मोड़ के पास दो डंपरों की टक्कर में एक चालक घायल हो गया। बताया गया कि आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर उससे टकरा गया।

हादसे में पीछे वाले डंपर का चालक रामनरेश पुत्र जगन्नाथ निवासी सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस के ईएमटी अंकुर यादव ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -  अरुणाचल प्रदेश: लुंगला उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार त्सेरिंग ल्हामू की निर्विरोध जीत तय है

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे पर खड़े होने से यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here