Home उत्तर प्रदेश Unnao : पुलिस भर्ती परीक्षा का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Unnao : पुलिस भर्ती परीक्षा का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

0
43

उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव और जनता शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कई केंद्रों का दौरा कर अभ्यर्थियों की जांच, पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  यूपी: यूक्रेन से लौटे छात्रों से सीएम योगी ने की मुलाकात, कहा- संकट के समय धैर्य बनाए रखना है

जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here