Home अपराध Unnao : शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या...

Unnao : शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

0
133

उन्नाव में शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका चांदनी (20) बीघापुर थाना क्षेत्र के हृदय नगर की निवासी थी। उसकी शादी 7 मई 2026 को शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्खा खेड़ा निवासी मनोहर के साथ हुई थी। मृतका के मामा दिलीप ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही चांदनी को ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर रहा था और मंगलवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  ईडी ने 3,986 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में TN कंपनी की 67 पवन चक्कियों को कुर्क किया

सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here