Home उत्तर प्रदेश UP : फतेहगढ़ जेल में बंद माफिया दिलीप मिश्रा ने जेलर को...

UP : फतेहगढ़ जेल में बंद माफिया दिलीप मिश्रा ने जेलर को धमकाया, कहा- पता है तुम्हारे दोनों बेटे कहां रहते हैं

0
120

[ad_1]

prayagraj news : माफिया दिलीप मिश्र। फाइल फोटो

prayagraj news : माफिया दिलीप मिश्र। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज कोर्ट में पेश होकर फतेहगढ़ सेंट्रलजेल लौटे माफिया दिलीप मिश्रा ने गेट पर तलाशी का विरोध किया। जेलर को जानमाल की धमकी देकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने सेंट्रल जेल के जेलर की तहरीर पर बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेंट्रल जेल में नैनी प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला निवासी दिलीप मिश्रा निरूद्ध चल रहा है। 18 मार्च को दिलीप मिश्रा प्रयागराज गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के बाद सुरक्षा में 10.25 बजे रात को वापस आया।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022: आयोग की नई भर्तियों में आवेदन करने के लिए पीईटी में करना होगा कितना स्कोर?

गेट कीपर मोहित तिवारी ने फोन पर दिलीप मिश्रा के वापस आने की सूचना दी। चीफ हेड वार्डर सत्येंद्र सिंह व हवलदार शिवकुमार मौर्य को बुलाकर बंदी दिलीप मिश्रा की सीसीटीवी कैमरे के सामने तलाशी कराने के आदेश दिए। तलाशी लेने पर बंदी दिलीप मिश्रा ने विरोध कर अभद्रता कर दी। कर्मचारियों ने तलाशी लेने के बाद उसको अंदर भेज दिया। अंदर जाकर दिलीप मिश्रा ने कर्मचारी विकास कुमार के साथ भी अभद्रता कर हंगामा किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here