Home उत्तर प्रदेश Valentine’s day: नमामि गंगे ने दिया प्रकृति से प्रेम करने का संदेश,...

Valentine’s day: नमामि गंगे ने दिया प्रकृति से प्रेम करने का संदेश, लोगों से अपील- ‘प्रकृति से लें सीख’

0
112

[ad_1]

नमामि गंगे ने दिया प्रकृति से प्रेम करने का संदेश

नमामि गंगे ने दिया प्रकृति से प्रेम करने का संदेश
– फोटो : अमर उजाला

वैलेंटाइन डे पर प्रकृति से प्रेम का इजहार करने का संदेश देकर नमामि गंगे ने भगवान भास्कर और मां गंगा की आरती उतारी । प्रकृति में पृथ्वी पर ऊर्जा के मुख्य स्रोत भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मणिकर्णिका घाट पर गंगा किनारे गंदगी कर रहे निर्माल्य को साफ किया। नागरिकों से प्रकृति से प्रेम करने की अपील की । वैलेंटाइन डे के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि हम प्रकृति के उपासक देश हैं । आइए हम प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें । हम भारतीय होने के नाते यही मंगल कामना करते हैं कि हर्ष और उल्लास से इस प्रेम दिवस का स्वागत करें। घृणा द्वेष से दूर रहें, प्रकृति से सीख लेते हुए उसके अलौकिक सौंदर्यदृष्टि का आनन्द लें । यह मदनोत्सव की ऋतु मानवता को सभ्य और सुसंस्कृत बनाने की ऋतु है, क्योंकि इस ऋतु में मनुष्य को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाने के लिए प्रकृति का कण कण सौंदर्य और आनन्द बिखेर रहा होता है।

यह भी पढ़ें -  High Court : जब ट्रिपल सी प्रमाणपत्र अनिवार्य अर्हता नहीं तो याची को नियुक्ति से नहीं कर सकते इनकार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here