Home उत्तर प्रदेश Varanasi: शास्त्रीय गायिका सुचरिता के घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, 40...

Varanasi: शास्त्रीय गायिका सुचरिता के घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, 40 लाख का सामान लेकर चोर फरार

0
96

[ad_1]

Theft of lakhs in daylight from classical singer Sucharita gupta house in varanasi

शास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता के घर में चोरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के गांधी नगर कॉलोनी में रहने वाली उपशास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता के मकान से चोर शुक्रवार को दिनदहाड़े 40 लाख रुपये मूल्य के गहने और कीमती सामान चुरा ले गए। सूचना पाकर सिगरा थाने के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल चोरों का सुराग लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

गायिका सुचरिता गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह और इसके बाद उनके पति घर से निकले थे। दोपहर लगभग 2:30 बजे उनका ड्राइवर घर पर आया तो वह देखा कि घर के बाहर के दरवाजे पर कुंडी लगी थी और ताला नहीं लगा था। इस पर ड्राइवर ने उन्हें फोन किया तो वह घर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  High Court Order : सात साल तक की सजा में गिरफ्तार न करने की गाइडलाइंस का पालन करने का निर्देश  

सोने और हीरे के सभी गहने गायब

घर के अंदर घुसने पर लाइट ऑन थी और पंखे चल रहे थे। अनहोनी की आशंका पर सूचना पुलिस को दी गई। सुचरिता गुप्ता ने बताया कि उनके सोने और हीरे के सभी गहने गायब हैं। इसके अलावा चांदी का डिनर सेट सहित अन्य कीमती सामान भी गायब हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here