Home उत्तर प्रदेश Varanasi: चार वर्षीय बच्ची के साथ 23 साल के पावर लूम मिस्त्री...

Varanasi: चार वर्षीय बच्ची के साथ 23 साल के पावर लूम मिस्त्री ने की दरिंदगी, चार दिन में दूसरी वारदात

0
149

[ad_1]

नाबालिग से दुष्कर्म

नाबालिग से दुष्कर्म

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पावर लूम मिस्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वाराणसी में चार दिनों के अंदर मासूम से दरिंदगी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को कैंट थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ उसके चचेरे भाई, पड़ोस के एक युवक और एक किशोर ने सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद उसका मुंह दबा कर कर दी थी। शव को खंडहर में फेंक दिया था। तीनों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें -  Chaitra Navratri 2023: विंध्य महोत्सव के पहले दिन मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति, 22 से 30 मार्च तक होंगे कई आयोजन

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना (भटपुरवा) गांव निवासी जुलकरनैन उर्फ बोम्मल (उम्र 23 वर्ष) शुक्रवार को क्षेत्र स्थित एक गांव में बुनकर के यहां पावर लूम की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान उसकी नजर पास में खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची पर गई।

बच्ची को लहूलुहान परिजनों के  पैरों तले जमीन खिसकी

मौके पर जब कोई नहीं था तो जुलकरनैन मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर मकान के दूसरे कमरे में ले गया। वहां जबरदस्ती दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची घर पहुंची।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here