Home उत्तर प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ की यूपी में हुई एंट्री, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात मचाएगा...

पश्चिमी विक्षोभ की यूपी में हुई एंट्री, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात मचाएगा तबाही, अलर्ट जारी

0
129

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाजा रह-रह कर बदल रहा है। आमजन और किसान दोनों मौसम के बदलते अंदाज से हलकान हैं। दो दिन तेज धूप, लू और गर्मी रहने के बाद फिर बारिश, बादल और तेज हवाओं का दौर है। राज्य के कई शहरों में आंधी चलने से कहीं पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ तो कहीं बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच अयोध्या में आंधी के बाद बिजली गिरने से कक्षा 4 की छात्रा की मौत हो गई।

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 मई तक बारिश, बादल और तेज हवा की संभावना है। रविवार को पश्चिमी उप्र. में मौसम साफ रहा, लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलती रहीं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने लगेगा। अगले 5 दिनों के दौरान यूपी के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में 29 अप्रैल से 1 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  संगरूर के लेहरागागा में कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत

मौसम विभाग के मुताबिक बहराइच जिले में 28 से 30 अप्रैल के बीच बारिश की प्रबल संभावना है। आजमगढ़ में 28 अप्रैल को तेज हवाएं और बारिश का अनुमान है। अयोध्या में 28 अप्रैल को बारिश की संभावना है। बलिया और देवरिया में भी इन दो दिनों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश संभव 29 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा) और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here