Home उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट : आजम खां के मुकदमों की सुनवाई ट्रांसफर करने की...

इलाहाबाद हाईकोर्ट : आजम खां के मुकदमों की सुनवाई ट्रांसफर करने की याचिका पर 14 फरवरी को होगी सुनवाई

0
76

[ad_1]

आजम खां

आजम खां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता और पूर्व सांसद आजम खां के मुकदमों को रामपुर से किसी अन्य जिले में ट्रांसफर करने की याचिका पर 14 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में यूपी सरकार और रामपुर के जिला जज की ओर से जवाब दाखिल किया गया है। कोर्ट ने आजम खां के वकीलों को पक्ष रखने के लिए एक हफ्ते का समय दिया।

यह आदेश जस्टिस डीके सिंह ने आजम खां के छह मुकदमों को रामपुर से किसी दूसरे जिले में ट्रांसफर किए जाने की याचिका पर पारित किया। याचिका दाखिल कर रामपुर से मुकदमों को ट्रांसफर किए जाने की मांग की गई है। रामपुर की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई चल रही है। अर्जी में कहा गया है कि इन मुकदमों की निष्पक्ष सुनवाई के लिए इन्हें किसी दूसरे जिले में ट्रांसफर किया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022: कब होगा PET और इस परीक्षा में लागू होंगे कौन से खास नियम

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here