Home उत्तर प्रदेश खाकी पर दाग: मंदिर ले जाकर दिया शादी का झांसा, हेड कांस्टेबल...

खाकी पर दाग: मंदिर ले जाकर दिया शादी का झांसा, हेड कांस्टेबल ने दुष्कर्म कर बनवा ली वीडियो फिर ब्लैकमेल कर…

0
96

[ad_1]

Head constable was sexual harassment a woman by blackmailing her for three years

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में यूपी 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल तीन साल से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। करीब दो महीने पहले पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की तो सीओ सिटी ने जांच शुरू की। सीओ सिटी की जांच में आरोप सही पाए तो हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म और उसकी सिपाही पत्नी ऊषा पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई।

पीड़ित महिला के मुताबिक वह एक निजी अस्पताल में काम करती है। 24 जुलाई 2021 को उसके भाई का मोहल्ले में विवाद हो गया था। मामले की सूचना पर यूपी 112 पीआरवी तैनात हेड कांस्टेबल पन्नालाल मौके पर पहुंचा था। उसने मामले में समझौता करा दिया था। समझौते के बाद वह चाय पीने के बहाने उसके घर आया। 

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022: आज हरदोई, रायबरेली और लखनऊ में जनसभा करेंगे सीएम योगी, चौथे चरण के लिए प्रचार का अंतिम दिन

बताया कि जिस अस्पताल में वह काम करती है वहां उसका आना-जाना रहता है। यह कहते हुए उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फिर वह उसे अक्सर कॉल करने लगा। बातचीत होने पर वह उसके घर भी आने लगा। 28 जुलाई 2021 को शाम करीब चार बजे जब वह घर में अकेली थी तब पन्नालाल एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

उसके साथ आए व्यक्ति ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे अपने पास बुलाकर शोषण करता रहा। उससे लगातार पैसे भी ऐंठता रहा। पीड़िता के मुताबिक आठ अगस्त 2021 को वह उसे बरेली के अलखनाथ मंदिर ले गया। जहां उससे शादी की, तब से वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here