Home उत्तर प्रदेश मां-पापा सॉरी…: सही से नहीं कर सकी एमबीबीएस की पढ़ाई, कमरे से...

मां-पापा सॉरी…: सही से नहीं कर सकी एमबीबीएस की पढ़ाई, कमरे से मिला चार लाइन का सुसाइड नोट

0
103

[ad_1]

छात्रा का फाइल फोटो

छात्रा का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में सरोजनीनगर के टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा मृणाल सिंह (23) ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस टीम ने मृणाल के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान चार लाइन का सुसाइड नोट मिला।

इसमें मृणाल ने माता-पिता को संदेश लिखा था कि सॉरी… एमबीबीएस की पढ़ाई सही से नहीं कर सकी। नीचे उसका नाम लिखा था। एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी के मुताबिक, सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। परिजनों ने बताया कि छात्रा काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। इलाज भी चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court Exam Result 2022: इलाहाबाद हाईकोर्ट APS भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, पटना के राजपथ इलाके के रहने वाले शिक्षक कौशल किशोर सिंह की बेटी मृणाल टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही थी। वह कॉलेज परिसर में ही बने छात्रावास में रहती थी। छात्राओं के मुताबिक, मृणाल 902 नंबर कमरे में रहती थी। 

उसके साथ रहने वाली छात्रा साक्षी ने बताया कि मृणाल सुबह 8.45 तक क्लास में थी। इसके बाद छात्रावास गई। कुछ देर बाद सूचना फैली कि मृणाल छात्रावास से नीचे गिर गई है। मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ पड़ी थी। अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर में ही कॉलेज प्रशासन व छात्र-छात्राएं पहुंच गए। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here