Home उत्तर प्रदेश हैवानियत की हद: नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था पति,...

हैवानियत की हद: नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था पति, घंटों रखता था निर्वस्त्र…देवर भी निकला दानव

0
72

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने मेरे साथ हैवानियत की हदें पार कर दी हैं। आए दिन जबरन शराब और सिगरेट पिलाकर नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था। फिर मोबाइल से तस्वीरें खींचकर बदनाम करता था। दहेज प्रताड़ना का ऐसा सनसनीखेज मामला कानपुर में आया है।

ऐसे ही संजीदा आरोप लगाते हुए महिला ने गोविंदनगर थाने में पति समेत पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति उसको कई-कई घंटों तक निर्वस्त्र करके रखता था। इससे वो डिप्रेशन में रहने लगी थी। पति प्रायः कई-कई दिनों तक उसे अकेला छोड़कर बिना बताए कहीं चला जाता था।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : केस्को पीएफ घोटाले के आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी लखनऊ, खारिका निवासी युवक से शादी हुई थी। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। गर्भवती होने पर डॉक्टर के पास लेजाकर जबरन गर्भपात करा दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here