Home उत्तर प्रदेश बर्बरता की सारे हदें पार: दावत खाकर लौट रहे युवक को पेड़...

बर्बरता की सारे हदें पार: दावत खाकर लौट रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

0
142

[ad_1]

दावत खाकर लौट रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

दावत खाकर लौट रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र के कर्मही राजापुर गांव से दावत खाकर सोमवार की रात में लौटते समय कुछ बदमाशों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके साथ बर्बाता की और पेड़ से बांधकर खूब पीटा। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में रामपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला किसी पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है।

रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार निवासी पारस यादव दावत खाने गए थे। सोमवार की शाम को कर्मही राजापुर गांव में अपने मित्र के यहां दावत खाने गए थे। वहां से दावत खाकर रात में वापस घर लौट रहे थे तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक पारस कुछ समझ पाते तब आरोपियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: करहल से जातिगत सियासत ने फिर बदली करवट, जानें हाई प्रोफाइल सीट के सियासी समीकरण

लाठी डंडों से पिटना शुरू कर दिया और उससे भी मन नहीं भरा तो पेड़ से बांधकर पिटाई करनी शुरू कर दी। गंभीर स्थिति में छोड़कर उसे चले गए। युवक ने किसी तरह से लोगों की मदद से डायल 112 पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। बाकी मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here