Home उत्तर प्रदेश श्रीरामचरित मानस विवादः अखिलेश के गढ़ में भाजपा मंत्री ने बताई उनकी...

श्रीरामचरित मानस विवादः अखिलेश के गढ़ में भाजपा मंत्री ने बताई उनकी जाति, कहा-वह शूद्र नहीं इस वर्ग से आते हैं

0
111

[ad_1]

मंत्री अनूप प्रधान ने सपा को निशाने पर लिया

मंत्री अनूप प्रधान ने सपा को निशाने पर लिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में श्री रामचरित मानस को लेकर छिड़ा विवाद कम नहीं हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे राजस्व विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान ने भी इस पर चर्चा की। उन्होंने इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव शूद्र नहीं हैं, वे पिछड़ी जाति से आते हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बहकावे में अब जनता आने वाली नहीं है। जनता सब कुछ बखूबी जानती है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतर रही है। सरकार की अपराधियों के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति है। सबका साथ सबका विकास ही सरकार का लक्ष्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  Bhadohi News: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग से मची अफरातफरी, 40 से अधिक लोग झुलसे

2024 में भी बनेगी भाजपा की सरकार

कहा कि जातिगत जनगणना के बारे में सरकार निर्णय लेगी। महंगाई पर कहा कि कुछ चीजों के दाम बढ़े हैं तो कुछ चीजों के कम भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भी भाजपा की ही केंद्र में सरकार बनेगी। निकाय चुनाव में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here