Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव: किराएदार युवक-युवती ने पार किए तीन लाख के जेवर

उन्नाव: किराएदार युवक-युवती ने पार किए तीन लाख के जेवर

0
66

[ad_1]

उन्नाव। देवीखेड़ा गांव में किराये पर रह रहे युवक-युवती ने मकान मालिक के घर से करीब तीन लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती से पूछताछ की तो उसने चोरी बात कबूल कर ली। पुलिस को शक है कि दोनों किराएदार बनकर चोरी की कई घटनाएं कर चुके हैं। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

सदर कोतवाली के गांव देवीखेड़ा निवासी संजय दुबे ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि घर में गंगाघाट कोतवाली के कंचननगर की निवासी मोनिका किराये पर रहती है। पांच फरवरी को उसके घर से करीब तीन लाख कीमत के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर अपने साथी गंगाघाट कोतवाली के भातू फार्म के मूल निवासी इंद्रेश को दे दिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और मोनिका को कोतवाली लाकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -  UP Weather Update: 48 डिग्री से अप्रैल की विदाई, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, यूपी के इन जिलों में कहर बरपा रही गर्मी

कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक के अनुसार युवती ने चोरी की बात स्वीकार कर ली है। बताया कि इंद्रेश ने शादी का झांसा दिया था। उसने ही मकान में किराए पर रखवाया था। पुलिस को शक है कि दोनों किराएदार बनकर लोगों के यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस को आरोपी इंद्रेश की तलाश है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here