Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव सड़क हादसा: डीसीएम ने बाइक को 10 KM तक घसीटा, दो...

उन्नाव सड़क हादसा: डीसीएम ने बाइक को 10 KM तक घसीटा, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया जाम

0
90

[ad_1]

डीसीएम में फंसी बाइक

डीसीएम में फंसी बाइक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां कस्बे मे कंझावला हिट एंड रन जैसा मामला सामने आया है। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर एक डीसीएम कई किलोमीटर तक बाइक को घसीटा। 10 किलोमीटर तक बाइक कार के नीचे फंसी रही। इस हादसे में बाइक सवार छात्रों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के चौधरी टोला निवासी दो छात्र शुक्रवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने नव चेतना इंटर कॉलेज हिलौली जा रहे थे। दोनों छात्रों को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों छात्रों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  बाग में फंदे से लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव

मृतक छात्र करण चौधरी (15) और अमित कटियार (17) दोनों रामादेवी चौरसिया विद्यालय के छात्र थे। मौरावां पुलिस ने चालक को 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा। मृतक छात्रों के परिजन ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को बुलाने पर अड़े रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here