Home उत्तर प्रदेश मथुरा: मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का आरोप, पुलिस कर रही इंकार,...

मथुरा: मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का आरोप, पुलिस कर रही इंकार, चश्मदीद बोला- मैंने आरोपी को पीटा

0
87

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:42 AM IST

सार

गांव मघेरा के एक युवक ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़े जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने आरोपी को पकड़ा और पीटा भी, लेकिन वह उसे जानता नहीं है। वहीं मंदिर के सेवायत ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है।  

ख़बर सुनें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव मघेरा में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में बने राधाकृष्ण मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हनुमान जन्मोत्सव पर एक युवक ने शनिवार की दोपहर मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी है। हालांकि पुलिस ने देर रात जांच पड़ताल की, लेकिन मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का साक्ष्य नहीं मिल सका। और न ही इस संबंध में कोई भी तहरीर जैंत पुलिस को नहीं मिली है। 

सीओ सदर प्रवीण मलिक का कहना है कि किस युवक ने ऐसा किया है और कहां से आया है। इसका पता नहीं चल सका है। मंदिर प्रबंधन ने भी ऐसी कोई तहरीर नहीं दी है। गांव के युवक भारत गौतम ने आरोप लगाया है कि उसने एक युवक को मंदिर परिसर में नमाज पढ़ते पकड़ा था। उसकी पिटाई भी की, लेकिन वह आरोपी को जानता नहीं है। 

सीओ सदर ने कहा कि मंदिर के सेवायत केशवदास ने ऐसी जानकारी होने से साफ इंकार किया है। सीसीटीवी भी बंद होने बताए हैं। सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण यह हकीकत पता नहीं चल सकेगी। सीओ सदर का कहना है कि हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में इतनी भीड़ होने के बाद कोई आकर नमाज पढ़ जाए, ऐसा संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें -  साल की विदाई पर इन खूबसूरत जगहों की करें सैर

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here