Home उत्तर प्रदेश शाइस्ता की तलाश में प्रयागराज से कौशाम्बी तक छापेमारी, अतीक की बहन...

शाइस्ता की तलाश में प्रयागराज से कौशाम्बी तक छापेमारी, अतीक की बहन आयशा नूरी भी साथ में

0
101

[ad_1]

Raids from Prayagraj to Kaushambi in search of Shaista, Atiq's sister Ayesha Noori also accompanied

अतीक और शाइस्ता। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में बुधवार को प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक छापेमारी की गई। दोनों जिलों के कछारी इलाकों में पुलिस ने कांबिंग की। पुलिस ने बुधवार को दो सौ से अधिक घरों की तलाशी ली। महिला पुलिस भी टीम में शामिल रही। शक के आधार पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं से पूछताछ की गई।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शाइस्ता कहीं बाहर नहीं भागी है। वह प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक बार बार अपना ठिकाना बदल रही है। जिन गांवों के बारे में पुलिस को शक है, उन गांवों से अधिकांश पुरुष फरार हैं। गांव में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही बचे हुए हैं।शाइस्ता परवीन की मंगलवार को मरियाडीह के पास बरेठा गांव में होने की सूचना पर पुलिस ने पूरे गांव में कांबिंग की थी।

यह भी पढ़ें -  Big News : मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 8वें वेतन आयोग के गठन को मिली मंजूरी

दर्जनों घरों की तलाशी के बाद भी शाइस्ता नहीं मिली लेकिन, पुलिस को पता चला कि शाइस्ता कुछ समय पहले ही यहां से निकली है। उसके साथ तीन और भी महिलाएं थीं। पुलिस को पूरा यकीन है कि शाइस्ता आस पास के इलाकों में ही है। बुधवार को मरियाडीह और बरेठा से लेकर कौशांबी के कछारी इलाकों में दबिश दी गई। नीवा से लेकर नवाबगंज और फाफामऊ कछार में भी शाइस्ता की खोजबीन की गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here