Home उत्तर प्रदेश हत्या की खौफनाक वारदात: बाह में युवक की एक आंख फोड़ी, सिर...

हत्या की खौफनाक वारदात: बाह में युवक की एक आंख फोड़ी, सिर और पैर काटा, क्रूरता ऐसी कि शव देख कांप गई रूह

0
110

[ad_1]

Horrific incident of murder one eye of young man burst cut off head and leg trembled after seeing dead body

परिवारीजन और मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह खेड़ा राठौर के धांधूपुरा गांव के लापता युवक छोटेलाल (25) का बृहस्पतिवार को चंबल के बीहड़ में मिट्टी के नीचे दबा शव बरामद हुआ। उसकी नृशंस हत्या की गई थी। उसकी एक आंख फूटी थी। सिर, पैर कटे थे, गर्दन की हड्डी टूटी थी। गुप्तांग पर भी चोट थी। हत्या का आरोप सगे भाइयों देवेंद्र और तालेवर पर है। पुलिस की गिरफ्त में आए देवेंद्र की निशानदेही और डॉग स्क्वैड की मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें -  28 हजार करोड़ से 2028 तक हर घर नल का लक्ष्य

30 मार्च की शाम से था लापता 

पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को रात 8 बजे धांधूपुरा गांव निवासी छोटेलाल घर से निकला था। तभी से वह लापता था। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर भतीजे नवल सिंह ने मंगलवार को खेड़ा राठौर में गुमशुदगी दर्ज कराकर देवेंद्र और उसके परिजन पर हत्या का शक जताया था।

ये भी पढ़ें – UP: कथावाचक को बम से उड़ाने की धमकी, अनिरुद्धाचार्य बोले- अंतिम सांस तक सनातन धर्म का प्रचार करता रहूंगा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here