Home उत्तर प्रदेश हैरतंगेज: युवक के पेट में डॉक्टरों को दिखा कुछ ऐसा, ऑपरेशन किया...

हैरतंगेज: युवक के पेट में डॉक्टरों को दिखा कुछ ऐसा, ऑपरेशन किया तो रह गए दंग, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

0
121

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के पेट से एक, दो या तीन नहीं, बल्कि कुल 63 चम्मच निकलनीं। युवक का ऑपरेशन कर पेट से चम्मच निकालते-निकालते डॉक्टर थक गए।   निजी अस्पताल में युवक के ऑपरेशन के दौरान के परिजनों को चम्मच निकलने की जानकारी हुई तो वे हैरान रह गए। हैरान कर देने वाली इस घटना ने जहां कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं परिजनों ने इसे लेकर नशा मुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  

दरअसल, शामली के नशा मुक्ति केंद्र से लौटने के बाद से ही युवक पेट दर्द बताने लगा था। उसका ऑपरेशन कराया गया तो डॉक्टरों ने युवक के पेट का ऑपरेशन कर ये चम्मच निकालीं हैं। फिलहाल युवक आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। सीएमओ का कहना है कि मामले में छानबीन कराई जाएगी। आगे विस्तार से जानें कि कैसे चिकित्सकों ने युवक के पेट का ऑपरेशन कर इतनी चम्मच निकाली हैं। 

मंसूरपुर क्षेत्र के बोपाड़ा गांव निवासी विजय चौहान (35) पुत्र नरेंद्र चौहान को नशे की लत के चलते परिजनों ने शामली में कैराना रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। पांच महीने विजय यहां भर्ती रहा और इसके बाद घर लौट आया। विजय के भांजे अखिल चौधरी ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र से लौटते ही उसने पेट दर्द की शिकायत की थी। परिजनों ने मेरठ में डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन बात नहीं बनीं। 

यह भी पढ़ें -  Hastinapur: साढ़े 8 साल बाद डाॅ. सोहनलाल देवोत ने तोड़ा मौन, अधिवेशन के अंतिम दिन देश भर से पहुंचे विद्वान

 

जबरन खिलाई जाती थी चम्मच

पीड़ित विजय ने परिवार को बताया कि उसके नशा मुक्ति केंद्र में रोजाना जबरन चम्मच खिलाई जाती थी। परिजनों ने शुरूआत में इसे हल्के में लिया। बाद में उपचार शुरू करा दिया। परिजन तीन दिन पहले विजय को लेकर शहर के भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने टेस्ट के बाद उपचार शुरू किया। ऑपरेशन में विजय के पेट से 63 चम्मच निकली है। परिजनों ने चम्मच निकलने की पुष्टि की है। 

 

दो माह पानीपत में भी भर्ती रहा था विजय

बोपाड़ा निवासी विजय को इससे पहले दो महीने पानीपत में के नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह घर लौटा, लेकिन बाद में शामली अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।

 

पिस्टल के दम पर चम्मच खिलाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि शामली के नशा मुक्ति केंद्र में विजय को पिस्टल दिखाकर चम्मच खिलाई जाती थी। विरोध करने पर पिटाई करते थे। परिजनों ने केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here