Home अपराध मस्जिद की बाउंड्रीवॉल गिरने से 3 की मौत, तीन लोग घायल

मस्जिद की बाउंड्रीवॉल गिरने से 3 की मौत, तीन लोग घायल

0
49

बुलंदशहर जिले में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश की वजह से आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। इस बीच मूंडाखेड़ा में बारिश के कारण एक मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई। इस हादसे में छह लोग बाउंड्रीवॉल के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत अभियान शुरू किया। इसके बाद मलबे में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक छह लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि चार घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस तरह से मृतकों की संख्या तीन हो गई है। वहीं बाकी के तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से मस्जिद की बाउंड्रीवॉल गिरने से यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें -  Narendra Giri Case: तीन करोड़ कैश, जेवरात के साथ महंत के कमरे से मिलीं ऐसी चीजें की सीबीआई की फटी रह गईं आखें

घटना की जानकारी देते हुए खुर्जा के CO शोभित कुमार अत्री ने बताया, “थाना खुर्जा नगर के ग्राम मूंडाखेड़ा में दीवार गिरने की एक दुर्घटना हुई थी। इसमें कुल 6 लोग मलबे की नीचे दब गए थे, जिसमें से दो लोगों की शुरूआत में ही मृत्यु हो गई थी। 4 अन्य लोग घायल थे, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जिसमें से एक अन्य महिला की मृत्यु में हो गई है। घटना में कुल 3 लोगों की मृत्यु हो गई है, अन्य की स्थिति सामान्य है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here