Home अपराध रेत माफिया की लापरवाही से स्कूल वैन से टक्कर के बाद बाइक...

रेत माफिया की लापरवाही से स्कूल वैन से टक्कर के बाद बाइक सवार की मौत

0
147

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक बाइक सवार की मौत की खबर सामने आई है, जो रेत माफिया की लापरवाही की वजह से हुआ है। सीहोर जिला अंतर्गत लाड़कुई सिंगपुर मार्ग पर एक बार फिर रेत माफिया की लापरवाही का खूनी खेल सामने आया है। मार्ग पर फैली रेत के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर स्कूल वैन से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंगपुर निवासी राजेश बारेला के रूप में हुई है।

मध्य प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाड़कुई और सिंहपुर के बीच मुख्य मार्ग पर रेत बिखरी हुई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार राजेश बारेला का वाहन रेत पर अचानक फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सीधे सामने से आ रही एक स्कूल वैन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  एमएचटी सीईटी 2022: पीसीएम ग्रुप आंसर की इस तारीख को जारी होने की संभावना है

हादसे के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का साफ तौर पर कहना है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि रेत माफिया की मनमानी के कारण की गई हत्या है। इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों का कहना, ‘रेत माफिया अपनी गाड़ियों में ओवरलोड रेत भरकर तेज रफ्तार से निकलते हैं, जिससे सड़कों पर रेत फैल जाती है। प्रशासन की अनदेखी के कारण आज एक और मासूम जान चली गई।’

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और सड़क पर रेत फैलने के कारणों व जिम्मेदार वाहनों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here