Home टॉप न्यूज 10 से 12 जुलाई तक यूपी में बारिश का रेड-अलर्ट, जानिए किन...

10 से 12 जुलाई तक यूपी में बारिश का रेड-अलर्ट, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

0
145

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बाद अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश के बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने अगले 72 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10, 11 और 12 जुलाई के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश (Very Heavy Rain) का ऑरेंज/रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा में 10 और 11 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 115 मिमी से 204 मिमी तक वर्षा दर्ज होने का अनुमान है। 12 जुलाई को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें -  आरपीएससी स्कूल व्याख्याता 2022 एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी- यहां डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी और ललितपुर में गरज-चमक के साथ 64 मिमी से 115 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। हालांकि इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here