Unnao News: पारिवारिक कलह में किसान ने खुद को मार ली गोली

0
31

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST

बीघापुर। पारिवारिक कलह में अधेड़ किसान ने अपनी कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तब जानकारी हुई। लोगों ने मायके गई पत्नी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बिहार थानाक्षेत्र के गांव पुराने मलौना निवासी रंजीत सिंह (52) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। शराब का लती होने से आए दिन पत्नी विमला को मारता पीटता था। पति से आए दिन विवाद होने से वह शनिवार सुबह ही वह गुस्सा होकर अपने मायके पांडेयपुर चली गई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे रंजीत घर पर अकेला था। पड़ोसियों ने उसे नशे की हालत में घर जाते हुए देखा था। कुछ देर बाद फायर की आवाज आई। अंदर जाकर देखा तो खून से लतपथ शव पड़ा हुआ था। यह देख वह बाहर आए और मायके गई पत्नी को सूचना दी। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पत्नी ने बताया कि नशे की हालत में आए दिन मारते पीटते थे। इसलिए गुस्सा होकर वह मायके चली गई थी। दो बेटियां हैं दोनों की शादी हो चुकी है। सीओ विजय आनंद ने बताया कि पत्नी और बेटियों को आत्महत्या की सूचना दी गई है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  करंट की चपेट में आकर पोल से गिरा लाइनमैन, मौत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here