Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao: युवती की धारदार हथियार से हत्या, तालाब किनारे झाड़ियों में पड़ा...

Unnao: युवती की धारदार हथियार से हत्या, तालाब किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला शव

0
63

[ad_1]

मौके पर मौजूद पुलिस

मौके पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में बीघापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में घर से शौच के लिए गई सबसुखलाल की बेटी आरती (20) के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। काफी देर तक जब वह घर नहीं आई तो पहले बहन तलाश करने निकली। लेकिन उसे वह नहीं दिखी। इसलिए वह लौट आई। बाद में भाई ने जाकर देखा तो घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें -  बिजली की समस्या से मशीन खराब, उत्पादन प्रभावित, कैबिनेट मंत्री नाराज

हत्या की सूचन पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एएसपी, सीओ सहित तीन थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। परिजनों ने अभी किसी पर कोई शक नहीं जताया है न ही तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा है। एएसपी शशिशेखर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here