Unnao News: मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने अपने गले पर मारा ब्लेड

0
14

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Tue, 28 Mar 2023 01:07 AM IST

सोनिक। पत्नी के मायके से न आने से नाराज पति ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। खून अधिक बहने से वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे बिछिया सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दही थानाक्षेत्र के ओरहर गांव निवासी दिनेश कुमार गौतम (30) ने गांव में ही रहने वाली पूजा से प्रेम विवाह किया था। पति से विवाद के बाद पूजा छह दिन पहले मायके चली गई। दिनेश पत्नी को लेने पहुंचा लेकिन वह नहीं आई। कई बार फोन किया मगर बात नहीं बनी। सोमवार को उसने ब्लेड से अपने गले पर हमला कर लिया। चचेरी बहन विजयलक्ष्मी ने उसे बिछिया सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की एक आठ साल की बेटी गुड़िया है।

यह भी पढ़ें -  लापता बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here