Home उत्तर प्रदेश Hathras News: फैक्टरी में सुरक्षा कर्मी की बंदूक गायब होने से मची...

Hathras News: फैक्टरी में सुरक्षा कर्मी की बंदूक गायब होने से मची खलबली, साथी कर्मचारी ने की थी चाेरी

0
98

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

Updated Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST

विस्तार

सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित एक फैक्टरी में कार्यरत सुरक्षा कर्मी की बंदूक को साथी कर्मचारी ने चोरी कर फैक्टरी के अंदर ही छिपा दिया। सुरक्षा कर्मी ने अपने साथियों से इसके बारे में जानकारी ली, लेकिन बंदूक का कुछ पता नहीं चला। सलेमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक कर्मचारी की निशानदेही पर बंदूक को बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज किए बिना पीड़ित सुरक्षा कर्मी को ही धमकाकर मामले में सुलह करा दी।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार की रात को यह सुरक्षा कर्मी ड्यूटी के लिए फैक्टरी में पहुंचा। तभी किसी ने उसकी बंदूक को फैक्टरी के अंदर ही छिपाकर रख दिया। जब काफी देर तक बंदूक नहीं मिली तो पीड़ित कर्मी ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने फैक्टरी के एक ही कर्मचारी की निशानदेही पर बंदूक को बरामद कर लिया। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस उल्टे उसे ही कोतवाली लेकर चली आई। उसका भाई तहरीर देने पहुंचा तो उसे भी हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें -  Mathura News: दो किशोरों ने बाल सुधार गृह से भागने का किया प्रयास, कर्मचारियों ने दी 'तालिबानी सजा'

सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की बंदूक चोरी नही हुई थी। सुरक्षा कर्मी रात्रि में ड्यूटी के दौरान सो गया था। इस दौरान दूसरे कर्मचारी ने उसकी बंदूक को फैक्टरी के अंदर ही छिपाकर रख दिया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तैनात एक कर्मचारी ने बंदूक को देते हुए बताया था कि साहब यह अक्सर बंदूक लेकर ड्यूटी पर ही सो जाता है। अगर कोई बंदूक ले जाता तो कौन जिम्मेदार होता। सुरक्षा गार्ड सहित सभी सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है। सिक्योरिटी कंपनी जल्द नई भर्ती शुरू करेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here