Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: रिश्ते के जीजा ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Unnao News: रिश्ते के जीजा ने किशोरी से किया दुष्कर्म

0
63

[ad_1]

अचलगंज। घर आए रिश्ते के जीजा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। उसके माता पिता फसल काटने खेत गए थे। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अचलंगज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 16 साल की किशोरी मंगलवार रात को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता व अन्य परिजन गेहूं की फसल काटने गए थे। इसी दौरान मौका पाकर कई दिनों से इसी गांव में अपनी ससुराल आया साढ़ू के दामाद ने मंगलवार रात किशोरी से दुष्कर्म किया। अधिक रक्तस्राव होने पर किशोरी की हालत बिगड़ी तो वह उसे उसके हाल पर छोड़कर भाग गया। सुबह घर पहुंचे परिजनों ने बेटी की हालत देखी तो उसे अचलगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। दुष्कर्म की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि किशोरी के पिता ने दुष्कर्म की तहरीर दी है। आरोपी हिरासत में है। मेडिकल की रिपोर्ट और पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  शासनादेश के विपरीत भुगतान करने वाले सचिव को नोटिस

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here