Hathras News: कर्ज और बीमारी से परेशान था किसान, गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव

0
37

[ad_1]

Farmer troubled by debt and disease

आत्महत्या प्रतीकात्मक
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ में कर्ज और बीमारी से तंग आकर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिहा आलमपुर में शुक्रवार की सुबह एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

किसान हरीश कुमार (50) वर्ष काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान उन पर काफी कर्ज भी हो गया था। जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये करीब डेढ़ लाख रुपये का ऋण ले रखा था। इस वजह से कर्ज वसूली के नोटिस आ रहे थे। इसके अलावा उन पर अन्य लोगों का भी कर्जा था, जिससे वह काफी परेशान चल रहे थे। कर्जदार कर्ज चुकाने के लिए दबाव बना रहे थे। 

यह भी पढ़ें -  Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी की सभी सीएचसी पर हड़ताल पर डॉक्टर, भाजपा नेता और होमगार्ड विवाद से जुड़ा मामला

 मृतक के पुत्र गौरव ने बताया कि वे काफी दुखी और परेशान रहने लगे थे। वृहस्पतिवार की शाम वे अचानक घर से लापता हो गए। रात में काफी तलाशने पर भी उनका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उनका शव लटका मिला। घटना के बारे में पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here