Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: हाईवे पर कार की टक्कर से महिला की मौत, दो...

Unnao News: हाईवे पर कार की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटे जख्मी

0
111

[ad_1]

सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना के पास कार की टक्कर से बाइक चला रहा बेटा व उसकी मां और पीछा बैठा छोटा भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सिर के बल सड़क पर गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार सहित भाग गया।

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सरांयजोगा गांव निवासी नन्हीं देवी विश्वकर्मा (50) अपने बेटे ललित के साथ, बीमार चल रहे माखी थानाक्षेत्र के सुब्बाखेड़ा गांव निवासी बहनोई रामशंकर को देखने जा रही थी। साथ में छोटा बेटा दीपक भी था। शुक्रवार सुबह आठ बजे वे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र में धर्मकांटा के पहुंचे थे तभी कार पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में नन्हीं देवी व दोनों बेटे सड़क पर गिर गए। सिर के बल गिरने से नन्ही गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दोनों बेटों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने नन्ही को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे दीपक और ललित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मां की मौत से बेटे ललित, दीपक, पंकज, बेटी साधना और सरला सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाली कार का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  पंखा लगाते समय करंट से किसान की मौत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here