Home उत्तर प्रदेश उन्नाव शव पर हंगामा: मायके और ससुरालियों में हुई झड़प, पोस्टमार्टम हाउस में...

शव पर हंगामा: मायके और ससुरालियों में हुई झड़प, पोस्टमार्टम हाउस में तीन घंटे तक नोकझोंक, जानें क्या है मामला

0
71

[ad_1]

Woman dies by hanging in Unnao, Quarrel between parents and in laws for carrying the dead body

पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरोसी गांव में बुधवार को फंदे से महिला का शव लटका मिला था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद हो गया।

करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। वहीं, बवाल की आशंका में दो चौकी इंचार्ज और महिला पुलिस कर्मियों को बुला लिया गया। इसके बाद में ससुराल के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलेगी, तो कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें -  बिठूर-परियर मार्ग पर पकड़े गए बालू लदे ओवर लोड ट्रक

सिंगरोसी गांव निवासी अमर कुमार की पत्नी राजकुमारी (30) का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालातों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना की सूचना पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बनिगांव निवासी मायके पक्ष के लोग पहुंचे थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here