Home उत्तर प्रदेश Mirzapur: सड़क हादसे में मां की मौत के बाद घायल बेटे ने...

Mirzapur: सड़क हादसे में मां की मौत के बाद घायल बेटे ने भी दम तोड़ा, हाईवे पर खड़े टैंकर में भिड़ी थी बोलेरो

0
152

[ad_1]

injured son also died After death of mother in road accident in mirzapur

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मोहनपुर हाईवे पर टैंकर में भिड़ंत से घायल बोलेरो सवार श्याम सुंदर की देर रात बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। उनकी माता शारदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। श्याम सुंदर की पत्नी और पुत्री अस्पताल में भर्ती हैं। 

पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव निवासी श्याम सुंदर सिंह (40) अपनी पत्नी नीतू सिंह (35) के इलाज के लिए माता शारदा सिंह (60) व पुत्री गुनगुन (14) के साथ रविवार सुबह प्रयागराज गए थे। वहां दवा लेने के बाद घर वापस लौट रहे थे। मोहनपुर के पास हाईवे पर टैंकर पानी का छिड़काव कर रही थी।

यह भी पढ़ें -  नकली करेंसी का मामला: गैंग ने बाजार में चलाए 10 लाख के नकली नोट, कहीं आपके पास तो नहीं पहुंचा, ऐसे करें पहचान

तभी बोलेरो पीछे से जाकर टैंकर में भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया। श्याम सुंदर की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, तीन महिलाओं के मिले शव, मचा हड़कंप

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here