Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: हाईवे पर चलती बस से कूदकर युवक ने दी जान

Unnao News: हाईवे पर चलती बस से कूदकर युवक ने दी जान

0
61

[ad_1]

नवाबगंज। कानपुर से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस में सफर के दौरन एक युवक ने गेट खोला और चलती बस से कूद गया। वह काफी दूर तक लुढ़कता चला गया। गंभीर चोटें आने से उसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बड़े भाई ने काफी समय से बीमार होने से मानसिक तनाव में होने की बात पुलिस को बताई है।

फैजाबाद जिले के रुदौली थाना क्षेत्र के पूरे बसावन गांव निवासी आफताब अहमद शनिवार को कानपुर से गोरखपुर जाने वाली रोडवेज बस में सफर कर रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज टोल बैरियर पार कर बस मौहारी मोड़ के पास पहुंची तभी आफताब उठा और बस का दरवाजा खोलकर चलती बस से छलांग लगा दी। बस की रफ्तार तेज होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक राहगीर ने अपनी गाड़ी से उसे लखनऊ के जुनाबगंज चौराहे के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सोहरामऊ थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर कुछ रुपये जमा किए और इलाज शुरू कराया। हालांकि इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई मुख्तार ने बताया कि आफताब पिछले सप्ताह ही कुवैत से आया था। वह बीमार था और मानसिक तनाव में रहता था। बताया कि लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल से इलाज के सिलसिले में गया था, यहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें -  ओवरलोड वाहनों पर सख्ती, 10 का चालान, पांच सीज

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here