बच्चे के जन्म के बाद Dipika Kakkar ने जाहिर की खुशी, बताई राज की बात….

0
108

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक मानी जाती है। उनके फैंस दोनों को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों अपने फैंस को कभी नाराज भी नहीं करते और अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दीपिका कक्कड ने हाल में ही बेबी ब्वाय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब उन्होंने खुद अपने फैंस से बात की और बताया कि उनकी हालत अब कैसी है। साथ ही कहा कि वो अब भी अपने बेबी ब्वाय से दूर हैं।

बच्चे को रखा गया है मां से दूर
दरअसल, दीपिका कक्कड़ हाल में ही अपने पति शोएब इब्राहिम के ब्लॉग में नजर आईं। एक्ट्रेस पहले से अब बेहतर हैं। उन्होंने बताया की प्रामैच्योर डिलीवरी की वजह से उनका सी-सेक्शन हुए है। साथ ही बताया कि उनका बेबी अभी भी उनसे दूर है। वो और उनके पति उससे सिर्फ दिन में दो बार ही मिल पाते हैं। वो अभी अंडर ऑबसर्वेशन है। परिवार के बाकी सदस्य अभी उसे देख भी नहीं सके हैं। बेबी की हालत बेहतर हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि वो उसे जल्द घर ले जा सकेंगे। साथ ही दीपिका ने बताया कि उनका बेबी आठवें महीने में हो गया है। उसकी डिलीवरी का वक्त जुलाई के दूसरे-तीसरे हफ्ते में था।

यह भी पढ़ें -  Alert : 24 घंटे में 19 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

समय से पहले हुआ बच्चे का जन्म
साथ ही दीपिका और शोएब ने बताया कि बेबी की डिलीवरी शोएब के जन्मदिन के अगले दिन ही हो गई। वो इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। पार्टी के बाद सब अचानक हुआ और वो कुछ समझ नहीं पाए। साथ दीपिका ने बताया कि वो भी प्रीमैच्योर पैदा हुई थीं और वो भी सातवें महीने में तो इस पर शोएब ने कहा कि इस मामले में बेबी ब्वॉय भी उन्हीं पर गया है।

लोगों ने प्रेग्नेंसी को बताया था फेक
बता दें, शोएब और दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी की हर अपडेट सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों से शेयर करते थे। बीच में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें सामने आई थीं। लोगों ने दावा किया था कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी फेक है। जिस पर दीपिका और उनके पति ने लोगों को जमकर फटकार लगाई थी। वहीं दीपिका कक्कड ने पहले हुए उनके मिसकैरेज पर भी खुलकर बात की थी और बताया था कि उनके लिए वो कितना दुखद था। हाल में ही एक्ट्रेस की ननद का भी मिसकैरेज हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here