Home उत्तर प्रदेश उन्नाव कृष्ण प्रेम में मीरा ने पीया विष का प्याला

कृष्ण प्रेम में मीरा ने पीया विष का प्याला

0
83

[ad_1]

ख़बर सुनें

परियर। बाबा बलखंडेश्वर मंदिर परिसर में चल रही कृष्ण लीला में शनिवार को कृष्ण प्रेम में मीरा के विष का प्याला पीने और धरती माता के भगवान विष्णु से मदद मांगने की लीला का मंचन किया गया।
बाबा बलखंडेश्वर महादेव विकास सेवा समिति के संयोजन में चल रही लीला के तीसरे दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने मीरा चरित्र का मंचन किया। दिखाया कि सौतेले भाई विक्रमादित्य राणा मीरा को कृष्ण भक्ति करने से मना करते हैं लेकिन मीरा नहीं मानतीं।
इससे राणा मीरा को मारने के लिए जहरीला सांप भेजते हैं। लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिलती। इसके बाद दूध में जहर मिलाकर मीरा को दिया जाता है। पर वह जहर श्रीकृष्ण की लीला से अमृत बन जाता है। मंचन देख भक्त भावविभोर हो गए।
वहीं रामलीला मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि धरती पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ जाता है। इसे देखते हुए धरती मां भगवान विष्णु व ब्रह्मा जी के पास जाकर धरती को पाप मुक्त करने की बात कहती हैं।
विष्णु जी आश्वासन देते हैं कि वह धरती पर जन्म लेकर पाप से मुक्ति दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: युवती को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश में दो को सात, साल की सजा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here