केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर हुए मर्डर का 15 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा

0
57

विनय श्रीवास्तव मर्डर केस का मात्र 15 घण्टे में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना नशे की हालत में घटी। जुए के खेल में जीत और हार के बाद शुरू हुआ यह विवाद इतना आगे बढ़ गया कि पिस्टल से गोली चल गई।

मृतक विनय श्रीवास्तव का फाइल फोटो

पुलिस ने बताया कि मृतक विनय श्रीवास्तव जुए में अंकित से करीब 15 हजार रुपए हार गया था। जीत के बाद अंकित ने जुआ खेलने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला आगे बढा और विनय ने बेड के नीचे रखी विकास किशोर की पिस्टल उठा ली थी। इसके बाद अंकित से छीना झपटी में चली गोली से हुई विनय की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक अजय रावत,अंकित वर्मा, शमीम बाबा घर में मौजूद थे।पुलिस ने बताया कि विकास घटना के वक्त नहीं था। फ्लाईट से जाने के चलते विकास किशोर अपनी पिस्टल घर में छोड गया था। विकास के घटनास्थल पर न होने की पुष्टि भी हुई। पुलिस ने अंकित, अजय, शमीम बाबा को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  जेके एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं की जांच की

आपको बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here