Home उत्तर प्रदेश होटल का खाना खाकर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 31 चिकित्सक

होटल का खाना खाकर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 31 चिकित्सक

0
132

अक्षत टाइम्स संवाददाता, लखनऊ, 29 सितंबर। लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर गुरुवार को बीमार हो गए। इन डॉक्टरों को फूड प्वाइजनिंग होना बताई जा रही है। राजधानी के होटल गोल्डन ट्यूलिप में चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला में हिस्सा लेने पहुंचे तकरीबन 31 डॉक्टर बीमार हुए हैं।

बताया जा रहा है कि लगभग 30 डाक्टर और उनके सहयोगी होटल का खाना खाकर बीमार हुए हैं। होटल का खाना खाने के बाद डाक्टरों को पेट दर्द, दस्त व अन्य समस्या होने पर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भर्ती किसी डॉक्टर की हालत गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़ें -  सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत, छह अन्य घायल

बीमार डॉक्टरों में डा. मनीष मिश्रा, डॉ. राहुल कटियार, डॉ. पूनम मिश्रा, डॉ. सुरेन्द्र गुप्ता, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डा. शिखा,डा समशेर बहादुर सिंह,डा. श्रीराम चन्द्रमोहन, डा0 मानवेन्द्र दत्त त्रिपाठी, मोहित, विकास शर्मा, सौम्यजीत साहा, निशांत नायक, डा0 सिद्धार्थ चटोपध्याय, डा0 हिमाद्री बिष्ट, गायत्री ठाकरे, अदिति शर्मा, डा. अष्मिता प्रसाद, मधुरा भोसले, सैन्ड्रा जॉनसन, अथिना सैमुअल, डा0 ओन्ड्रिला दत्ता, डा0 सर्मिष्ठा बरुआ, डा0 अपर्ना यादव, डा0 नेहा गुप्ता, आकांक्षा वर्मा, डा0 स्वाती अहलूवालिया, डा0 कीर्थाना, सबिहा सादिक व डा0 अनुश्री शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here